MP News : भोपाल के बड़े तालाब में फहराया जाएगा देश का सबसे विशाल तिरंगा यात्रा

MP News : MP News। MP update। MP latest news। MP CM। MP Cabinet decisions। Mohan yadav। Govt of MP। MP govt schemes। MP government। Har ghar tiranga abhiyan। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब पूरे देश में एक आंदोलन बन चुका है–भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उनके प्रयासों से आरंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश के लिए किसी त्योहार की तरह है, इस अभियान के कारण आज पूरा देश नए उत्साह और उमंग से गुजर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के समय से आम आदमी द्वारा तिरंगा फहराने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने विशेष छूट दिलवाई थी इसी का परिणाम है कि अब पूरे देश में तिरंगा लहराना एक जनांदोलन का स्वरुप ग्रहण कर चुका है। इस पवित्र अभियान को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार केंद्र के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। और इसी क्रम में नगरीय निकाय, पंचायती राज संस्थाएं भी सक्रिय हैं। हम सब की जिम्मेदारी है कि घर पर तिरंगा फहराएं और इसकी पवित्रता का ध्यान रखें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now

डॉ. मोहन यादव ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय, भोपाल से तिरंगा रैली को किया रवाना

माननीय मुख्यमंत्री जी ने भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय से तिरंगा ध्वज लहराकर तिरंगा रैली को रवाना किया। इसके साथ उन्होंने नगर रक्षा समिति, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा रैली को भी रवाना किया। इस तिरंगा रैली में भोपाल के करीब 300 बाइकर्स ने वर्दी में राजधानी के विभिन्न मार्गों पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश प्रचारित किया।

बड़े तालाब में देश भक्ति की धुनों के बीच स्पोर्ट्स बोट से हुई तिरंगा परेड में

भोपाल स्थित बड़े तालाब पर एक विशेष कार्यक्रम का अयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीत “यह देश है वीर जवानों का” गाया और नावों पर कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट में तिरंगा लेकर परेड की तथा वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों द्वारा बड़े तालाब में देश भक्ति की धुनों के बीच नौकाओं के माध्यम से तिरंगे के साथ विशेष आकृतियां भी बनाई गई।

भोपाल के बड़े तालाब पर फहराया जाएगा देश का सबसे बड़ा तिरंगा–

माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस कार्यक्रम में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और तिरंगा सदा से ही हमारे लिए संघर्ष, परिश्रम और प्रगति का प्रेरणा स्रोत रहा है। इसी कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा कर यह जानकारी दी कि भोपाल के बड़े तालाब में देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा।

MP Breaking News : भोपाल में 13 अगस्त को होगा महिला उद्यमी सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे महिला उद्यमियों से संवाद

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Icon
Scroll to Top