MP NEWS : मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने 3 जुलाई 2024 को वर्ष 2024-25 के लिए बजट प्रस्तुत किया जिसमें विभिन्न विषयों के विकास संबंधित कईं घोषणाएं की गई। यहां हम मध्य प्रदेश से संबंधित विभिन्न आर्थिक आंकड़ों तथा अधोसंरचना विकास (infrastructure development) से संबंधित मुख्य बिंदुओं की चर्चा करेंगे
2047 तक भारत को बनाना है विकसित राष्ट्र
हाल ही में IMF द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चूंकि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है
मध्य प्रदेश के बजट में हुई 16% की वृद्धि
ऐसे में हमारे प्रदेश के कर्मठ व जुझारू मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के वार्षिक बजट को दोगुना किया जाए। इसी बात को आधार बनाते हुए इस वर्ष मध्य प्रदेश सरकार का बजट पिछले वित्तीय वर्ष के बजट की तुलना में 16% अधिक है
प्रति व्यक्ति आय में भी आया उछाल
सरकार के प्रयासों और मध्य प्रदेश की कर्मठ जनता की मेहनत के कारण प्रचलित भावों पर वर्ष 2023-24 के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 1,42,565 रूपए है। उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2003-04 में मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय मात्र 13,465 रूपये थी (अतः प्रति व्यक्ति आय पिछले 20 वर्षों में लगभग 11 गुना की वृद्धि हुई है)
देश के 2 करोड़ 30 लाख लोग हुए बहुआयामी गरीबी से बाहर
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2013-14 से 2022-23 की अवधि के बीच मध्य प्रदेश के 2 करोड़ 30 लाख लोग बहुआयामी गरीबी (multidimensional poverty) से बाहर आए हैं
पूंजीगत व्यय में 2022-23 की तुलना में हुई 29% की वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूंजीगत व्यय 60,689 करोड़ हुआ है, जो कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में 29% अधिक है मुख्यमंत्री जी के प्रयासों के परिणाम स्वरूप मध्य प्रदेश को 3829 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि हुई प्राप्त
पूंजीगत कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों की पूर्ति करने में सफल रहा है, विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश को 2023-24 में भारत सरकार से 8808 करोड़ की राशि प्राप्त होनी थी, परंतु हमारे मुख्यमंत्री जी के प्रयासों के परिणाम स्वरूप 3829 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि प्राप्त करने में सफलता मिली
प्रदेश में तेजी से हो रहा है सड़कों व पुलों का निर्माण
वित्त मंत्री जी ने अपने भाषण के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की भी जानकारी दी, उन्होंने बताया कि प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 6 हज़ार 646 किलोमीटर सड़कों का निर्माण तथा उन्नयन, 4 हज़ार 708 किलो मीटर सड़क नवीनीकरण तथा123 पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया गया
पांच वर्षो में बनाए जाएंगे एक्सप्रेस-वे
- नर्मदा प्रगति पथ– 900 KM
- अटल प्रगति पथ– 299 KM
- विंध्य एक्सप्रेस-वे– 676 KM
- मालवा- निमाड़ विकास पथ– 450 KM
- बुंदेलखंड विकास पथ– 330 KM
- मध्य भारत विकास पथ– 746 KM
यहाँ भी पड़े – MP NEWS: MP Budget 2024, मध्य प्रदेश बजट में लाडली बहनों के साथ युवाओं और किसानों को मिली बड़ी सौगात, जाने सम्पूर्ण जानकारी
![mpkinews.org](https://mpkinews.org/wp-content/uploads/2024/05/httpsmpkinews.org_.webp)
mpkinews.org मैं आपका स्वागत है इस वेबसाइट में हम आपको मध्य प्रदेश की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे धन्यवाद