MP NEWS : ‘एक पेड़ मां के नाम’ मध्य प्रदेश में शुरू 1 जुलाई से 15 जुलाई तक पेड़ अभियान, CM मोहन यादव, ने किया शुभारंभ

MP NEWS : “एक पेड़ मां के नाम’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 जून 2024 को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से भेंट की थी वहां मुख्यमंत्री जी ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा इस अभियान के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को मध्यप्रदेश आने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया

एक पेड़ मां के नाम, अभियान की शुरुआत

अभियान की शुरुआत इंदौर जिले में 51 लाख पेड़ लगाने से की जाएगी भोपाल जिले ने भी 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है इसी अभियान के अंतर्गत एक दिन में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इस तरह के पौधारोपण कार्यक्रम कर न केवल हम पर्यावरण को बचा पाएंगे साथ ही वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका अच्छे से निभा सकेंगे

आइए समझते हैं क्या है एक पेड़ मां के नाम अभियान?

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम के 111 वें एपिसोड में लोगों से अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की पीएम मोदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया था और लोगों से यह आग्रह किया था कि वे जोर शोर से इस अभियान का हिस्सा बनें, साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि मां के नाम पेड़ लगाने से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी

इस कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश का क्या है प्लान?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान जन सहयोग से सफल होगा। अभियान के लिए अधिकतम जन सहभागिता के प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश के दो बड़े नगरों (भोपाल और इंदौर) में अनेक संगठन भी अभियान से जुड़ रहे हैं जैसे जन अभियान परिषद, अखिल विश्व गायत्री परिवार और इसे सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं

मुख्यमंत्रीजी ने एक स्थान पर विशाल जन भागीदारी वाला कार्यक्रम भी आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण के लिए तकनीकी रूप से आवश्यक सभी तैयारियां पूरी की जाएं

साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पौध-रोपण के अभियान के साथ युवाओं को जोड़ कर उन्हें पर्यावरण का महत्व बताना प्रशंसनीय है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विरासत से जोड़ने का प्रयास भी किया जाए

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आप अपने परिजन को लेकर, माता जी को साथ लेकर सेल्फी लें

अगर किसी की माता जी नहीं हैं तो उनके चित्र के साथ एक पौधा लगाकर सेल्फी ले सकते हैं और अभियान के अंतर्गत निर्धारित वेबसाइट पर उस चित्र को अपलोड किया जा सकता है। इस छोटे से प्रयास से अन्य लोग प्रेरित होंगे

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि सभी लोग इस अभियान के तहत शासन प्रशासन द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पौधे लगाएं, सरकार उनकी देखभाल करेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा के अनुसार एवं पर्यावरण को बचाने एवं इस अभियान में जन-जन की भागीदारी से विशाल लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।

यहाँ भी देखे –MP NEWS : मध्य प्रदेश के स्कूलों में नया नियम लागू, स्टूडेंट को नशे से दूर रखने के लिए बनेगा अलग से “प्रहरी क्लब” दिए आदेश,


WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Icon